सम्बंधित जानकारी
- Bhupendra Patel Action: पाटन में पुलिस पर हमला पड़ा भारी, भावेश रबारी के फार्महाउस पर चला बुलडोजर
- गुंडे सावधान! आम जनता को परेशान किया तो गुजरात पुलिस बनेगी 'हनुमान' : DCM हर्ष संघवी
- गुजरात में 15 दिन की स्पेशल ट्रैफिक ड्राइव: नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई
- गुजरात में अफवाह फैलाने वालों को हर्ष संघवी की कड़ी चेतावनी, कहा- ईंधन का पर्याप्त स्टॉक
- मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना 2026, गुजरात सरकार द्वारा दिया जाने वाला ब्याज मुक्त लोन, जानें कैसे मिलेगा लाभ?
राजकोट में नए IG निर्लिप्त राय का एक्शन, 29 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी, सूदखोरों पर कसा शिकंजा
गुजरात सरकार द्वारा हाल ही में किए गए IPS अधिकारियों के तबादलों में, स्टेट मॉनिटरिंग सेल (SMC) से ट्रांसफर कर 'सुपरकॉप' की छवि वाले निर्लिप्त राय को राजकोट रेंज का नया आईजी (IG) नियुक्त किया गया है। कार्यभार संभालते ही वे एक्शन मोड में आ गए हैं। उनकी इस नई जिम्मेदारी के तहत पांच जिलों में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने का मिशन शुरू कर दिया गया है।
29 वांटेड अपराधियों की सूची और इनाम की घोषणा
निर्लिप्त राय ने राजकोट रेंज के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों - देवभूमि द्वारका, जामनगर, मोरबी, राजकोट ग्रामीण और सुरेंद्रनगर में लंबे समय से फरार 29 प्रमुख अपराधियों की वांटेड सूची तैयार की है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट भी हासिल कर लिए गए हैं। इन अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जनता की मदद मांगी है और उनके बारे में सटीक जानकारी देने वाले को 5,000 से 20,000 रुपये तक के नकद इनाम की घोषणा भी की गई है।
सूदखोरों के खिलाफ लोक दरबार
IG साहब सीधे जनता से मिलेंगे अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के साथ ही, अवैध सूदखोरी (ब्याजखोरी) से पीड़ित नागरिकों के लिए निर्लिप्त राय ने दो दिवसीय जनसंपर्क कार्यक्रम (लोक दरबार) की घोषणा की है। 1 और 2 अप्रैल को शाम 4 से 6 बजे के बीच वे राजकोट स्थित IG कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहकर लोगों की शिकायतें सुनेंगे। इसके लिए पीड़ित नागरिकों से निर्धारित समय और स्थान पर व्यक्तिगत रूप से आकर अपनी शिकायत दर्ज कराने की विशेष अपील की गई है।
अपराधियों में खौफ का माहौल और सख्त अधिकारी का परिचय
वर्ष 2010 बैच के IPS अधिकारी निर्लिप्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और उनके पास विज्ञान में मास्टर डिग्री है। वे गुजरात कैडर में अपनी सख्त कार्यशैली और अपराधियों में अपने खौफ के लिए जाने जाते हैं। उनके काम से विपक्ष के नेता भी प्रभावित रहे हैं। अब राजकोट रेंज में उनकी नियुक्ति और शुरुआती सख्त एक्शन से असामाजिक तत्वों और अपराधियों में भारी खलबली मच गई है। Edited by : Sudhir Sharma
