सम्बंधित जानकारी
- Fact Check: PNG सप्लाई वाले एरिया में क्या सच में बंद हो जाएंगे LPG कनेक्शन?, जानिए वायरल मैसेज का सच
- Fact check - छिंदवाड़ा बस दुर्घटना में वाहनों के फिटनेस और बीमा संबंधी खबरें भ्रामक, दस्तावेज पूर्णतः वैध पाए गए
- दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बस हादसे के मृतकों के परिजनों से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जाएंगे छिंदवाड़ा, बस दुर्घटना के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
- मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से महंगी होगी बिजली, बिजली दरों में 4.80% की बढ़ोत्तरी
MP में महावीर जयंती की छुट्टी बदली, 31 की जगह 30 मार्च को रहेगा शासकीय अवकाश
मध्यप्रदेश में महावीर जयंती के अवकाश को लेकर सस्पेंस था। मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती के अवकाश को बदल दिया है। 31 मार्च की जगह 30 मार्च को शासकीय अवकाश रहेगा। भोपाल कलेक्टर ने आदेश दिया है कि भोपाल में 30 मार्च को अवकाश रहेगा।
भाजपा और कांग्रेस के विधायकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर 31 मार्च की जगह 30 मार्च को सरकारी छुट्टी घोषित करने की मांग की थी। सरकार के पास कुछ ऐसे भी सुझाव आए थे कि शासकीय अवकाश को यथावत 31 मार्च को ही रखा जाए। Edited by : Sudhir Sharma
