गुरुवार, 15 जनवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. man abducted a playing girl, failed to rape her and inserted a rod into her private parts
Last Updated : बुधवार, 10 दिसंबर 2025 (14:45 IST)

खेलती हुई बच्ची को उठा ले गया दरिंदा, रेप नहीं कर पाया तो प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड

rape
गुजरात के राजकोट में एक छह साल की बच्‍ची के साथ निर्भया कांड जैसी दरिंदगी सामने आई है। दरिंदे ने पहले बच्‍ची को उठाकर रेप करने की कोशिश की, जब वो ऐसा नहीं कर पाया तो उसने बच्‍ची के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। 100 संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बारे में पता चलते ही हर कोई हैरान है। वहीं, गंभीर रूप से घायल बच्ची को राजकोट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बच्‍ची चीखी तो उसने : राजकोट के अटकोट थाना क्षेत्र के पास एक गांव के खेत में दाहोद जिले का रहने वाला परिवार मजदूरी करता है। रोजाना की तरह 4 दिसंबर को भी परिवार खेत में काम रहा था। इस दौरान उनकी छह साल और आठ महीने की बेटी वहीं खेल रही थी। इस बीच एक अज्ञात व्यक्ति 6 साल की मासूम का मुंह दबाकर उसे उठा ले गया। इसके बाद आरोपी उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा, लेकिन बच्ची के चीखने के कारण वह दुष्कर्म नहीं कर पाया।
rape
प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड : जब वो रेप को अंजाम नहीं दे सका तो गुस्साए आरोपी ने मासूम के प्राइवेट पार्ट में रॉड जैसा धारदार हथियार डाल दिया। बच्ची दर्द के कारण जोर-जोर चीख रही थी। आरोपी के चंगुल से बचने के लिए छटपटा रही थी, लेकिन उसको बच्ची पर बिल्कुल भी तरस नहीं आया। प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने के बाद आरोपी बच्ची को खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गया। बच्ची को गायब होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर वह पास में मिली।

100 संदिग्धों से की थी पूछताछ: परिजनों बच्ची को इलाज के लिए राजकोट के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामले की जानकारी होते ही पुलिस पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी। जांच और गिरफ्तारी के लिए 10 टीमों का गठन किया था, जिन्होंने करीब 100 संदिग्धों से पूछताछ की। इसमें से 10 मुख्य आरोपियों को बच्ची के सामने पेश किया गया।

बच्‍ची ने की आरोपी की पहचान : बच्ची ने इस दौरान आरोपी रामसिंह तेरसिंह को पहचान लिया। पुलिस ने रामसिंह तेरसिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Edited By: Navin Rangiyal
ये भी पढ़ें
यूनेस्को ने दीपावली को अमूर्त विश्व धरोहर किया घोषित, क्या बोले पीएम मोदी?