रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. TMC warning to Shubhendu Adhikari
Written By
Last Modified: बुधवार, 19 अप्रैल 2023 (20:03 IST)

क्या ममता अमित शाह के पांव पड़ी थीं? शुभेन्दु अधिकारी को TMC की चेतावनी

क्या ममता अमित शाह के पांव पड़ी थीं? शुभेन्दु अधिकारी को TMC की चेतावनी - TMC warning to Shubhendu Adhikari
TMC warning to Shubhendu Adhikari: तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को एक पत्र लिखकर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी से उनके ‘झूठे और छवि खराब करने वाले दावों’ को वापस लेने को कहा है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। णमूल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर चिट्ठी साझा की है और शाह तथा अधिकारी को टैग करते हुए लिखा है ‘अदालत में मिलते हैं।’
 
गौरतलब है कि शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा बरकरार रखने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया था। तृणमूल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर चिट्ठी साझा की है और शाह तथा अधिकारी को टैग करते हुए लिखा है ‘अदालत में मिलते हैं।’
 
राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने चिट्ठी में लिखा है कि हम आपसे तत्काल यह झूठा बयान वापस लेने को कह रहे हैं, ऐसा नहीं होने पर हम कानूनी प्रक्रिया अपनाने को मजबूर होंगे।
 
क्या कहा था शुभेन्दु ने : चिट्ठी में ओ’ब्रायन ने लिखा है कि हमारे संज्ञान में आया है कि आपने (अधिकारी) निम्नलिखित शब्द कहें हैं- उन्होंने (बनर्जी ने) उनको (शाह को) 4 बार फोन किया और उनके पैर पड़ीं। फोन पर वह उनके पैर पड़ीं। उन्होंने (बनर्जी ने) पूछा कि क्या (उनकी पार्टी का) राष्ट्रीय दर्जा 2024 तक बरकरार रह सकता है। अमित शाह ने कहा कि नहीं, ऐसा राष्ट्रीय दर्जा बरकरार नहीं रह सकता है।
 
इससे पहले, बुधवार को ही बनर्जी ने कहा था कि अगर यह साबित हो जाता है कि तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय दर्जें को लेकर उन्होंने केन्द्रीय गृहमंत्री को फोन किया था तो वह इस्तीफा दे देंगी। ओ’ब्रायन ने चिट्ठी में लिखा है कि ऐसा झूठा बयान देकर, आपने हमारी पार्टी को बदनाम करने और जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है।
 
उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि अधिकारी ने सत्यता की जांच करने का कोई प्रयास किए बगैर गलत और प्रेरित बयान किया... यहां तक कि उन्हें पता था कि यह सब झूठ है। (भाषा)
 
ये भी पढ़ें
Amazon फिर कर रही छंटनी, इस बार 9000 कर्मचारी होंगे बाहर