गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. The girl in hijab is not angry with CM Nitish Kumar
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 (17:08 IST)

CM नीतीश कुमार से नाराज नहीं हिजाब वाली लड़की, नौकरी ज्‍वॉइन करेगी, इधर मुफ्ती की बेटी ने करवाई एफआईआर

The girl in hijab is not angry with CM Nitish Kumar
बिहार के CM नीतीश कुमार की ओर से एक सार्वजनिक कार्यक्रम में आयुष चिकित्सक नुसरत परवीन का हिजाब खींचने का वीडियो वायरल होने के बाद, यह चर्चा तेज थी कि वह अपमानित महसूस कर रही हैं और नौकरी ज्वाइन नहीं करेंगी। लेकिन इस मामले में नई बात सामने आई है। राजकीय तिब्बी कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य (प्रिंसिपल) मो. महफूजर रहमान ने मीडिया को जानकारी दी है कि नुसरत परवीन 20 दिसंबर 2025 को अपनी नौकरी ज्वाइन करेंगी।

सीएम के खिलाफ एफआईआर : वहीं, महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्‍होंने सोशल मीडिया में लिखा कि सीएम ने मुस्‍लिम महिला का नकाब खींचकर उसके सम्‍मान के साथ खिलवाड किया है। उन्‍होंने कोठी बाग पुलिस थाने में एफआईआर करवाई है।

नौकरी ज्‍वॉइन करेगी नुसरत : बता दें कि हिजाब प्रकरण के बाद नुसरत के नौकरी न ज्वाइन करने की चर्चा हो रही थी। बिल्किश प्ररवीन जो नुसरत की दोस्त है। उनसे तिब्बी कॉलेज के प्राचार्य ने बात की है। उन्होंने कहा कि कल 20 दिसंबर को नुसरत डॉक्टर की नौकरी ज्वाइन करेंगी। 20 दिसंबर को सुबह 10 से 11 बजे के बीच उनकी ज्वानिंग होगी। नुसरत पटना सदर PHC में ज्वाइन करेंगी।

क्‍या है पूरा मामला : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हिजाब वाले विवाद पर लगातार घमासान जारी है। कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम युवती के चेहरे से हिजाब हटाने के मुद्दे पर लगातार उनकी आलोचना हो रही है। विपक्षी दलों के नेताओं ने उनके इस कृत्य को शर्मनाक करारा दिया है तो वहीं, कई राज्यों में नीतीश के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग हो रही है। 
Edited By: Navin Rangiyal
ये भी पढ़ें
Share Bazaar में गिरावट पर लगी लगाम, Sensex 448 अंक उछला, Nifty में भी आई तेजी