मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Lamborghini Urus, BMW Z4 Among Luxury Cars Found In Raid On UP YouTuber Anurag Dwivedi
Last Modified: शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 (16:13 IST)

Anurag Dwivedi : उन्नाव का यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ED की रडार पर, साइकिल से फेरारी तक का सफर

अनुराग द्विवेदी ने दुबई में लग्जरी क्रूज पर की शादी, युवाओं को कैसे लगाई क्रिकेट सट्टे की लत

Anurag Dwivedi
गांव का वह लड़का जो गांव की पगडंडियों पर साइकल से चलता था। आज फेरारी से सफर करता है। आज उन्नाव का यूट्‍यूबर 26 साल का अनुराग द्विवेदी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रडार पर है। ईडी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले के नवाबगंज इलाके से चार लग्जरी गाड़ियां जब्त की हैं। ये गाड़ियां मशहूर यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के घर से बरामद की गई हैं।

जब्त की गई गाड़ियों में एक लैम्बॉर्गिनी, एक मर्सिडीज समेत कुल चार महंगी कारें शामिल हैं। दुबई में एक लग्जरी क्रूज पर अनुराग ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की। शादी में शानो-शौकत देख उन्नाव के लोगों की आंखें फटी रह गईं। शादी में गए उसके रिश्तेदार भी यह सोचने पर मजबूर हो गए कि आखिर कल तक जो लड़का गांव में घूमता रहता था वह अचानक से करोड़पति कैसे बन गया?
 
शादी भी चर्चा में 
22 नवंबर को अनुराग ने लखनऊ की रहने वाली एक लड़की से दुबई मे शादी की थी। अनुराग अपनी शादी को लेकर चर्चा में आया था। इसमें उसने अपने गांव के करीबी लोगों और रिश्तेदारों समेत 100 लोगों को दुबई बुलाया था। इन सभी के प्लेन से आने-जाने व्यवस्था और लग्जरी होटल में रुकने की व्यवस्था भी अनुराग ने की थी। 
 
कैसे लगाया क्रिकेट लीग का शौक 
मीडिया खबरों के मुताबिक अनुराग को क्रिकेट का शौक था। उसने 2017 से यूट्यूब पर वीडियो बनाना शुरू किया। 2019 में फैंटेसी लीग के प्लेटफॉर्म से जुड़ा। अनुराग ने फिर क्रिकेट के वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर डालने लगा। यूट्यूब पर अनुराग के सात मिलियन सब्सक्राइबर हैं और इंस्टाग्राम पर 2.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं। अनुराग ने फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफार्म बनाया और सोशल मीडिया के जरिए युवाओ को फैंटेसी क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित भी करता था। वह खुद फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफार्म का प्रमोटर और कंटेंट क्रिएटर है। वह किसी भी क्रिकेट लीग में सीधे पैसा न लगाकर बल्कि अपनी लोकप्रियता और ब्रांड सहयोग के जरिए करोड़ों रुपए कमाता है।
 
अनुराग पर क्या हैं आरोप
मीडिया खबरों के मुताबिक अनुराग द्विवेदी पर फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफार्म के जरिए करोड़ों रुपए के सट्टे से जुड़े होने और उससे अर्जित धन को विभिन्न माध्यमों से निवेश करने का आरोप है। ईडी को संदेह है कि उसकी घोषित आय की तुलना में उसकी संपत्तियां कहीं अधिक हैं। पूरे मामले में ईडी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और कार्रवाई को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
भोपाल मेट्रो का शनिवार को शुभारंभ, रविवार से आम लोग कर सकेंगे सफर