1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. suvendu-adhikari-ganesh-puja-speech-left-parties-attack

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

West Bengal CM Suvendu Adhikari
West Bengal CM Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल की राजनीति में गणेश पूजा के अवसर पर एक नया वैचारिक घमासान छिड़ गया है। कोलकाता में गणेश प्रतिमा स्थापना के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में बोलते हुए शुभेंदु अधिकारी ने वामपंथी ताकतों पर तीखा जुबानी हमला बोला। उन्होंने जनता से 'असुरों' और 'राष्ट्रविरोधी ताकतों' से सतर्क रहने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने तिलक, सिंदूर, शाखा-पोला और तुलसी जैसे सनातनी प्रतीकों का मजबूती से बचाव करते हुए बंगाल में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण का आह्वान किया।
 
शुभेंदु अधिकारी ने वामदलों पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा कि जैसे दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, वैसे ही समाज को विघटनकारी और राष्ट्रविरोधी ताकतों से दूरी बनाकर रखनी होगी। उन्होंने कहा कि 'असुरों और टुकड़े-टुकड़े गिरोह' से सावधान रहने की जरूरत है। 

सनातनी प्रतीक, गणेश पूजा

उन्होंने कहा कि पुरुषों द्वारा लगाया जाने वाला तिलक व धोती और महिलाओं द्वारा धारण किया जाने वाला सिंदूर, शाखा और पोला केवल परंपराएं नहीं बल्कि सनातनी पहचान हैं, जिनकी रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पहले गणेश उत्सव के लिए अदालत तक के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब यह त्योहार बंगाल के घर-घर में कोजागरी लक्ष्मी पूजा की तरह श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

धर्म को 'अफीम' बताने वालों पर तंज

वामपंथी विचारधारा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल को उन लोगों से धर्म और रीति-रिवाजों का पाठ पढ़ने की जरूरत नहीं है, जो धर्म को 'अफीम' मानते रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सनातनी भली-भांति जानते हैं कि कब शाकाहारी अनुष्ठान करना है और कब पारंपरिक भोग लगाना है। अधिकारी ने कहा कि पहले बंगाल में हिंदी, बिहारी, गुजराती और बांग्ला भाषियों के बीच बाहरी-भीतरी का जो विभाजन खड़ा किया गया था, वह अब पूरी तरह ढह चुका है। अब सभी 'सनातनी और भारतीय' के रूप में एक हो रहे हैं।
 
अगला लेख
9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक