Publish Date: Fri, 9 Jun 2017 (08:09 IST)Updated Date: Fri, 9 Jun 2017 (08:11 IST)
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार रात कहा कि ईरान ने 25 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। इन मछुआरों को उनके बहरीनी नौकाओं के साथ हिरासत में ले लिया गया था।
स्वराज ने अपने ट्वीट में कहा कि मुझे तमिलनाडु के 25 भारतीय मछुआरों की रिहाई और उन्हें वापस बहरीन भेजे जाने की जानकारी देते हुए खुशी हो रही है। इन्हें ईरानी कोस्टगार्ड ने मार्च 2017 से 5 बहरीनी नौकाओं के साथ हिरासत में रखा हुआ था। स्वराज ने रिहाई को सुगम बनाने के लिए अथक प्रयासों के लिए तेहरान स्थित भारतीय दूतावास का भी शुक्रिया अदा किया। (भाषा)