Thu, 23 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Sushma Swaraj

ईरान ने रिहा किए 15 भारतीय मछुआरे : सुषमा स्वराज

Sushma Swaraj
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को कहा कि ईरान ने 15 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है जिन्हें पिछले साल उनकी बहरीनी नौकाओं के साथ पकड़ा गया था।
 
सुषमा ने ट्वीट किया कि मैं यह सूचित करते हुए प्रसन्नता महसूस कर रही हूं कि तमिलनाडु से संबंध रखने वाले हमारे 15 मछुआरे ईरान ने रिहा कर दिए हैं। उन्हें उनकी 3 बहरीनी नौकाओं के साथ पकड़ा गया था। विदेश मंत्री ने तेहरान स्थित भारतीय दूतावास का भी धन्यवाद व्यक्त किया और मछुआरों की रिहाई में उसके अच्छे काम की सराहना की।
 
ये मछुआरे कुछ बहरीनी लोगों के लिए काम करते थे। उन्हें बिना अनुमति ईरानी जलक्षेत्र में प्रवेश करने पर पकड़ लिया गया था। ऐसा कहा जाता है कि 22 सितंबर को गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें उनकी नौकाओं पर ही रोककर रखा गया था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
आ सकती है जियो से जुड़ी यह बड़ी खुशखबरी