सम्बंधित जानकारी
- स्कूल परिसर में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, नौ लोग गिरफ्तार
- विधायक की वादाखिलाफी से नाराज वुशू कोच ने लौटाया विश्वामित्र अवार्ड
- राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में किया बड़ा ऐलान, प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
- खत्म हुआ इंतजार, 17 हजार शिक्षकों के पदों पर निकली वेकेंसियां, वेतन मिलेगा 36 हजार, ऐसे करें आवेदन
- राफेल डील की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में, मोदी बने पक्षकार, जानिए पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट ने मप्र में 4 साल की बच्ची से रेप के दोषी की फांसी की सजा पर लगाई रोक
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने मध्यप्रदेश में 4 साल की मासूम से बलात्कार के दोषी विनोद की फांसी की सजा पर अंतरिम रोक लगा दी है।
शीर्ष अदालत ने विनोद की याचिका पर मध्यप्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है। विनोद को शहडोल की निचली अदालत ने इसी साल 28 फरवरी को फांसी की सजा सुनाई थी, जिसे विनोद ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने भी 9 अगस्त को अपने फैसले में फांसी की सजा को बरकरार रखा था।
गौरतलब है कि विनोद ने 13 मई 2017 को 4 साल की बच्ची के साथ रेप किया था और बाद में उसकी हत्या कर थी। यह भी ध्यान रखने वाली बात है कि मध्यप्रदेश सरकार ने बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर विधानसभा में बिल पास किया था, जिसमें बच्चियों से बलात्कार के आरोपियों को फांसी देने की बात कही गई थी।
