1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Stones pelted at Ram Navami procession in Vadodara and hawra
Written By
पुनः संशोधित: गुरुवार, 30 मार्च 2023 (18:34 IST)

हावड़ा और वड़ोदरा में रामनवमी पर निकली शोभायात्रा पर पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

अहमदाबाद/ हावड़ा। देशभर में आज भगवान राम का जन्म महोत्सव आज रामनवमी के रूप में मनाया गया। देशभर में शोभायात्राएं निकाली गईं। इस बीच अहमबाद और हावड़ा में रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव किया गया। गुजरात के वडोदरा स्थित फतेपुरा में रामनवमी पर्व पर निकाली गई शोभायात्रा पर पथराव की खबर सामने आई है। पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाला।

खबरों के मुताबिक पुलिस को हालात काबू में लाने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। शरारती तत्वों को पुलिस ने खदेड़ने के लिए लाठी बल का भी प्रयोग किया।

बंगाल के हावड़ा में भी रामनवमी के जुलूस पर पथराव हुआ। यहां भी बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। बीते साल भी वडोदरा में रामनवमी पर इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया था। इस बार भी कुछ शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने का काम किया। Edited By : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
भोपाल में 1 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो, कमांडर कॉन्फ्रेंस में भी होंगे शामिल