1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. speed of trains

769 ट्रेनों की गति बढ़ी, कम हुई 166 ट्रेनों की रफ्तार

speed of trains
नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को बताया कि भारतीय रेल ने इस साल कुल 769 ट्रेनों की  गति बढ़ाई जिससे यात्रा की अवधि में 5 से लेकर 485 मिनट तक की कमी आई।
 
लोकसभा में रामस्वरूप शर्मा के प्रश्न के लिखित उत्तर में रेल राज्यमंत्री राजन गोहेन ने  यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि नई रेलवे समय सारिणी के तहत कुल 769 मेल/  एक्सप्रेस/ पैसेंजर ट्रेनों की गति में बढ़ोतरी की गई और यह 1 नवंबर 2015 से प्रभावी हुई।  इससे यात्रा की अवधि में 5 मिनट से लेकर 485 मिनट तक की कमी आई।
 
उन्होंने यह भी कहा कि कुल 166 मेल/ एक्सप्रेस/ पैसेंजर ट्रेनों की गति घटाई गई जिससे  यात्रा अवधि में 5 मिनट से लेकर 75 मिनट तक की बढ़ोतरी हुई। (भाषा)
अगला लेख
निजी स्कूलों को बड़ा झटका, शुल्क नियमन कानून वैध