1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. sopore encounter terrorist killed in jammu kashmir

J&K: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, अल बद्र चीफ आतंकी गनी ख्वाजा ढेर

Jammu and Kashmir
जम्‍मू। सोपोर स्थित तुज्जर शरीफ में सुरक्षाबलों ने अल बद्र आतंकी गुट के चीफ कमांडर गनई ख्‍वाजा को ढेर कर दिया है। देर शाम को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी।

पुलिस और सुरक्षाबलों को मंगलवार शाम को पुख्ता जानकारी मिली कि तुज्जर शरीफ में आतंकवादी छिपे हैं। उन्होंने तुरंत क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। आतंकवादियों ने अपने आप को घिरता हुआ देख फायरिंग शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार दोनों ओर से फायरिंग जारी है।
 जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी ट्वीट करते हुए मुठभेड़ के संबंध में जानकारी साझा करते हुए कहा है कि पुलिस और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है और अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं। इसी बीच ऐसी भी सूचना मिल रही है कि दोनों ओर से जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है।
फिलहाल अधिकारिक रूप से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। शुरुआती सूचना में ऐसी भी जानकारी मिल रही है कि सुरक्षाबलों ने 2 से 3 आतंकवादियों की घेराबंदी की है। आतंकवादियों की संख्या इससे भी अधिक हो सकती है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
Corona की बढ़ती रफ्तार, महाराष्ट्र के जलगांव में 11 मार्च से जनता कर्फ्यू का ऐलान