1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Shashi Tharoor in CWC meeting

भागते हुए CWC मीटिंग में पहुंचे शशि थरूर, इस तरह दिया रिएक्शन

shashi tharoor
Shashi Tharoor news in hindi : वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम से पार्टी सांसद शशि थरूर शनिवार को भागते हुए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान वे मीडिया की ओर देखकर मुस्कुराते हुए भी नजर आए।
 
बैठक में शामिल होने आए थरूर आज काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया की ओर देखकर अभिवादन भी किया। बैठक में सभी की नजरें इस बात पर भी थी कि थरूर सीडब्ल्यूसी मीटिंग में शामिल होते हैं या नहीं।
हालांकि थरूर पिछले कई दिनों से पार्टी से अलग लाइन पर चलते दिखाई दे रहे थे। वे कई बार कांग्रेस की बैठक में शामिल नहीं हुए। ऑपरेशन सिंदूर समेत कई मामलों में उन्होंने मोदी सरकार की सराहना की थी।
थरूर हाल ही में रूसी राष्‍ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को राष्‍ट्रपति भवन में दिए गए भोज में भी शामिल हुए थे। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी नहीं बुलाया गया था।
 
इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्री भी इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित थे। डीके शिवकुमार को सीडब्ल्यूसी की बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया है। 
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
होश आया तो प्राइवेट पार्ट से लेकर शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द था, अंडरगार्मेंट्‍स भी गायब थे, उदयपुर गैंगरेप पीड़िता की दर्दभरी कहानी