1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Shashi Tharoor's statement on BJP's victory in Thiruvananthapuram Municipal Corporation elections
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 13 दिसंबर 2025 (23:06 IST)

Shashi Tharoor के गढ़ तिरुवनंतपुरम में हारी कांग्रेस, निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर क्‍या बोले थरूर

Shashi Tharoor's statement on BJP's victory in Thiruvananthapuram Municipal Corporation elections
Shashi Tharoor News : भाजपा ने 4 दशकों तक लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) का किला रहे कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल कर भगवा फहरा दिया है, क्योंकि तिरुवनंतपुरम की लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता शशि थरूर लगातार 4 बार सांसद निर्वाचित हुए हैं। शशि थरूर ने केरल स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों को शानदार बताया। उन्होंने कहा कि यह जनादेश स्पष्ट है और राज्य की लोकतांत्रिक भावना साफ दिख रही है। वहीं तिरुवनंतपुरम में भाजपा के प्रदर्शन को उन्होंने ऐतिहासिक बताया।

खबरों के अनुसार, भाजपा ने 4 दशकों तक लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) का किला रहे कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल कर भगवा फहरा दिया है, क्योंकि तिरुवनंतपुरम की लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता शशि थरूर लगातार 4 बार सांसद निर्वाचित हुए हैं। शशि थरूर ने केरल स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों को शानदार बताया।
उन्होंने कहा कि यह जनादेश स्पष्ट है और राज्य की लोकतांत्रिक भावना साफ दिख रही है। वहीं तिरुवनंतपुरम में भाजपा के प्रदर्शन को उन्होंने ऐतिहासिक बताया। थरूर ने कहा कि शानदार जीत के लिए यूडीएफ को बहुत-बहुत बधाई! यह एक बहुत बड़ा समर्थन है और राज्य विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़ा संकेत है।

उन्होंने कहा कि मैं तिरुवनंतपुरम में भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन को भी स्वीकार करना चाहता हूं और शहर के कॉर्पोरेशन में उनकी महत्वपूर्ण जीत पर बधाई देता हूं। कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए, चाहे वह यूडीएफ के पक्ष में हो या उनके निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में।
कांग्रेस नेता ने कहा कि कड़ी मेहनत, सशक्त संदेश और सत्ता विरोधी लहर का स्पष्ट रूप से फल मिला है, जिससे 2020 की तुलना में कहीं बेहतर परिणाम प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि एलडीएफ के 45 वर्षों के 'कुशासन' से बदलाव के लिए अभियान चलाया था, लेकिन मतदाताओं ने अंततः एक अन्य पार्टी को इनाम दिया है जिसने शासन में स्पष्ट बदलाव की मांग की थी।

उल्‍लेखनीय है कि तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्ड में से भाजपा को 50 में, एलडीएफ को 29 में, संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को 19 में और 2 निर्दलीय को जीत मिली है।
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
डीके शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री, कांग्रेस विधायक का बड़ा दावा