गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. G Ram G bill: Kangana Ranaut questions opposition
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 (15:45 IST)

कंगना रनौत का विपक्ष से सवाल, नाम बदलने से महात्मा गांधी का अपमान कैसे?

शिवराज सिंह चौहान द्वारा पेश किए गए जी राम जी बिल पर लोकसभा में सियासी घमासान

kangana ranaut
G Ram G Parliament news in Hindi : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लोकसभा में जी राम जी बिल पेश किया। बिल में सदन में विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया। इस बीच फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सवाल किया कि ये महात्मा गांधी का अपमान कैसे हैं? ALSO READ: VB GRAMG: नाम बदलने से कितना बदलेगा मनरेगा, मजदूरों को 125 दिन का फायदा, लेकिन राज्यों पर अतिरिक्त बोझ, केन्द्र का बढ़ेगा नियंत्रण
 
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने MGNREGA के नाम बदले जाने को लेकर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि ये महात्मा गांधी का अपमान कैसे है? महात्मा गांधी ने तो श्रीराम को लेकर रघुपति राघव राजा राम का राष्ट्रगान देकर पूरे देश को संगठित किया था तो यह महात्मा गांधी का अपमान कैसे है? उन्हीं के सपने को पूरा करके श्रीराम का नाम दिया जा रहा है।
 
गौरतलब है कि शिवराज द्वारा पेश किए गए बिल पर कांग्रेस सांसदों ने सदन में जमकर हंगामा किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोकसभा में अपने भाषण में कहा कि नाम बदलने की सनक समझ में नहीं आती। जब-जब ऐसा किया जाता है, तब केंद्र को पैसे खर्च करने पड़ते हैं। बिना चर्चा और सदन की सलाह लिए इस विधेयक को पास नहीं किया जाना चाहिए। यह विधेयक वापस लिया जाना चाहिए, इसके बदले एक नया विधेयक पास किया जाना चाहिए। ALSO READ: लोकसभा में जी राम जी बिल पर कांग्रेस का हंगामा, क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
 
मोदी सरकार की नीतियों पर विपक्ष के खिलाफ खड़े नजर आए शशि थरूर ने भी इस बिल का विरोध किया। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि देखो दीवानों ये काम ना करो, राम का नाम बदनाम मत करो। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का रामराज्य सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि एक सामाजिक आर्थिक ब्लूप्रिंट था. यह सामाजिक सशक्तीकरण और उनकी ग्राम स्वराज की अवधारणा का हिस्सा था। यह समाज के सबसे पिछली पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा में लाने का प्रयास था।
edited by : Nrapendra Gupta