1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJPs vote chori jibe at Rahul Gandhi over UDFs win in Kerala civic polls
Last Updated :नई दिल्ली , रविवार, 14 दिसंबर 2025 (11:35 IST)

जीत पर EVM को दोष देना क्यों भूल जाते हैं राहुल गांधी, केरल में जीत पर BJP का तंज

Rahul Gandhi
EVMs : भाजपा ने रविवार को केरल में स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे की जीत को लेकर राहुल गांधी पर कटाक्ष किया और आश्चर्य जताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता अब देश में चुनाव मशीनरी पर सवाल नहीं उठा रहे हैं।  बीजेपी के अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि जब भी नतीजे विपक्ष के पक्ष में नहीं होते हैं, तो राहुल गांधी ईवीएम को दोष देते हैं और 'वोट चोरी' का आरोप लगाते हैं, लेकिन जब कहीं और जीत मिलती है तो ऐसे कोई सवाल नहीं उठाते हैं।
भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा है कि कोई भी लोकतंत्र ‘चयनात्मक भरोसे’ के आधार पर काम नहीं कर सकता। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव जीतने पर उसी व्यवस्था का जश्न मनाना और हारने पर उसी सिस्टम पर सवाल उठाना लोकतंत्र को मजबूत नहीं करता, बल्कि इससे जनता का भरोसा कमजोर होता है। 
 
मालवीय ने कहा कि अगर विपक्ष खुद को एक विश्वसनीय विकल्प के रूप में पेश करना चाहता है, तो उसे पहले निरंतरता और जवाबदेही दिखानी होगी। बिना सबूत के नतीजों पर सवाल उठाना, जबकि बार-बार उसी प्रक्रिया में भाग लिया गया हो, राजनीतिक ईमानदारी और लोकतांत्रिक नैतिकता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।”
 
एक्स (X) पर किए गए अपने पोस्ट में भाजपा नेता ने कहा कि भले ही यह रवैया कई विपक्षी दलों में देखने को मिलता हो, लेकिन उन्हें दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय अपनी विश्वसनीयता पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र ऐसे नेतृत्व की मांग करता है जो “हार की स्थिति में भी संस्थाओं का सम्मान करे।”
मालवीय ने लिखा, “यह सिर्फ किसी एक नेता या एक पार्टी की बात नहीं है। अब वक्त है कि विपक्ष अपनी साख, जिम्मेदारी और ईमानदार राजनीतिक आत्ममंथन पर गंभीरता से विचार करे।”
 
केरल में यूडीएफ की बड़ी जीत
उधर, केरल के स्थानीय निकाय चुनावों में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की शानदार जीत के बाद लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) को बड़ा झटका लगा है। यूडीएफ ने छह में से चार नगर निकायों, 59 जिला पंचायतों, 1063 ब्लॉक पंचायतों और 7451 ग्राम पंचायतों में जीत दर्ज की।
 
2019 से 2024 तक केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद रहे राहुल गांधी ने यूडीएफ के प्रदर्शन की सराहना करते हुए गठबंधन के नेताओं को उनके कठिन परिश्रम के लिए धन्यवाद दिया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नतीजे दिखाते हैं कि जनता का भरोसा यूडीएफ में लगातार बढ़ रहा है और यही गठबंधन 2026 के केरल विधानसभा चुनावों में भी जीत हासिल करेगा।
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “केरल को ऐसी जवाबदेह सरकार चाहिए जो जनता की बात सुने, उस पर प्रतिक्रिया दे और परिणाम दे।” उन्होंने आगे कहा, “स्थानीय निकाय चुनावों में यूडीएफ पर भरोसा जताने के लिए केरल की जनता को सलाम। यह एक निर्णायक और उत्साहवर्धक जनादेश है।”
 
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अब यूडीएफ का फोकस आम लोगों के साथ खड़े रहने, उनकी रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान करने और पारदर्शी, जनता-प्रथम प्रशासन सुनिश्चित करने पर रहेगा।
ये भी पढ़ें
कोहरे की चादर में ढंका उत्तर भारत, ग्रेटर नोएडा में 6 गाड़ियां आपस में भिड़ीं, हरियाणा में 4 बसों की टक्कर