1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. samajwadi-party-distances-from-mallikarjun-kharge-statement-ramgopal-yadav

खरगे के बयान पर इंडी गठबंधन में पड़ी फूट! सपा बोली- 'इस तरह की भाषा बिल्कुल स्वीकार्य नहीं'

ram gopal yadav
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर की गई टिप्पणी से समाजवादी पार्टी ने दूरी बना ली। खरगे के बयान से असहमति जताते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव ने कहा कि भाषा में संयम जरूरी है। ALSO READ: बाप वाले बयान पर बवाल, बीजेपी ने शुरू की मुहिम, मोदी के स्‍टाइलिश फोटो के साथ कहा- डियर खरगे, मोदी कहीं नहीं जाएगा
 
रामगोपाल यादव ने कहा कि वह खरगे ने प्रधानमंत्री के पिताजी के लिए जो कहा है, उससे वे बिल्कुल भी सहमत नहीं है। राजनीति में भाषा पर संयम रखना बहुत जरूरी है, इस तरह की भाषा स्वीकार्य नहीं है। बड़े नेता अगर ऐसा करेंगे तो छोटे नेताओं को तो पूछना क्या? पता नहीं वो किस किस तरह की भाषा का प्रयोग करने लगेंगे।
 
रामगोपाल यादव का यह बयान अहम माना जा रहा है। सपा और कांग्रेस इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में दोनों दल साथ में चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि सीटों को लेकर दोनों में तनाव की स्थिति दिखाई दे रही है। 
 
गौरतलब है कि बिहार की राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के पिता पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद देश का राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। भाजपा ने खरगे से बयान पर माफी की मांग करते हुए देशभर में विरोध प्रदर्शन किया है। पार्टी अब 'कही नहीं जाएंगे मोदी' कैंपेन चलाने की भी तैयारी कर रही है।
 

रैली में शामिल होगी सपा

सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होंने वाली 'वोट बचाओ' रैली में सपा शामिल होगी। सब कोशिश करेंगे वहां जाने की और हिस्सा लेगी।
अगला लेख
नगरीय निकाय खरीदी अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा का कांग्रेस पर पलटवार, सरकार ने खुद लिया संज्ञान, भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा