अजमेर में साबरमती-आगरा सुपरफास्ट की मालगाड़ी से टक्कर, 4 बोगियां पटरी से उतरीं
File photo
Sabarmati-Agra Train Accident : राजस्थान के अजमेर में सोमवार तड़के साबरमती-आगरा सुपरफास्ट की चार बोगियां पटरी से उतर गई हैं। इस हादसे में कई यात्रियों को चोटें आई हैं। हादसा अजमेर के मदार रेलवे स्टेशन पर रात 1.04 बजे हुआ, जब साबरमती-आगरा कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस की टक्कर मालगाड़ी से हो गई।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, लोको पायलट ने ट्रेन को रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेक भी लगाया, लेकिन वह टक्कर को रोक नहीं पाया।
अधिकारियों के मुताबिक, मालगाड़ी से टक्कर की वजह से इंजन समेत जनरल कोच की चार बोगियां पटरी से उतरीं. हादसे की जानकारी मिलते ही राहत-बचाव की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घटना में कोई जान माल की हानि नहीं हुई है। हालांकि कुछ यात्रियों चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए अजमेर स्टेशन ले जाया गया है। यात्रियों ने बताया कि वे सो रहे थे तभी उन्होंने अचानक एक जोरदार आवाज सुनी। इसके बाद बोगियां पटरी से उतर गईं।VIDEO | Four coaches of Sabarmati-Agra superfast train derail in Ajmer, Rajasthan. More details are awaited.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 18, 2024
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/lgzJJh4sPu
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के साथ अतिरिक्त मंडल रेलवे प्रबंधक (एडीआरएम) और वरिष्ठ अधिकारी सहित बचाव दल मौके पर हैं। पटरी से उतरे डिब्बों और इंजन को पटरी पर लाने की कोशिशें जारी हैं। घटना के बाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पटरी से उतरी बोगियों की जांच की जा रही है। टक्कर की वजह से रेलवे के कुछ पोल भी ट्रेन के ऊपर गिर गए हैं, जिन्हें गैस कटर की मदद से काटा जा रहा है।
Edited By Navin Rangiyal
Edited By Navin Rangiyal

