1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Russia Ukraine War: Ukraine ask PM Modi to help

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने मांगी भारत के PM नरेन्द्र मोदी से मदद

Russia Ukraine war
नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन जंग (Russia Ukraine War) के बीच एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में गुरुवार को यूक्रेन ने युद्ध टालने के लिए भारत से मदद मांगी है। 
 
यूक्रेन के राजदूत ईगोर पोलिखा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की है कि वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करें। इगोर ने कहा कि बातचीत से मसले का हल निकल सकता है। उन्होंने कहा कि मोदी दुनिया के प्रभावशाली नेता हैं।
चारों ओर तबाही का मंजर : इस बीच, यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है कि उसकी सेना ने 50 रूसी सैनिकों को मार गिराया है। दूसरी ओर, रूसी हमले के बाद यूक्रेन में चारों ओर तबाही का मंजर है। यूक्रेन में 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
 
यूक्रेन की राजधानी कीव में चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल है। सड़कों पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। लोग कीव से बाहर निकलना शुरू हो गए। वहीं, यूक्रेन ने यह भी दावा किया उसने रूस के 5 लड़ाकू विमान और एक हेलीकॉप्टर मार गिराया है। 
अगला लेख
क्‍या है NATO, कौन-कौन से देश हैं शामिल और कैसे करता है काम?