शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Ukraine claims 50 Russian soldiers killed
Written By
Last Updated : गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (15:38 IST)

Russia Ukraine War: यूक्रेन का दावा, रूस के 50 सैनिक मार गिराए

Russia Ukraine War: यूक्रेन का दावा, रूस के 50 सैनिक मार गिराए - Ukraine claims 50 Russian soldiers killed
कीव। रूस के लगातार हमलों के बीच यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है। उसका कहना है कि यूक्रेन की सेना ने 50 रूसी सैनिकों को मार गिराया है। 
 
दूसरी ओर, रूसी हमले के बाद यूक्रेन में चारों ओर तबाही का मंजर है। यूक्रेन में 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव में चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल है। सड़कों पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। लोग कीव से बाहर निकलना शुरू हो गए। वहीं, यूक्रेन ने यह भी दावा किया उसने रूस के 5 लड़ाकू विमान और एक हेलीकॉप्टर मार गिराया है। 
 
खबर यह भी है कि रूसी सेना के हमले में यूक्रेन का एक एयरबेस बुरी तरह तबाह हो चुका है, जबकि ओडेसा नेवल बेस को भी भारी नुकसान पहुंचा है। रूसी सेना यूक्रेन के खेरसॉन शहर में भी दाखिल हो चुकी है। रूस ने हमले को 'ऑपरेशन Z' का नाम दिया है। रूसी टैंकों पर भी Z लिखा हुआ है। 
 
दूसरी ओर, नाटो देशों ने मिलकर कार्रवाई की बात कही है, लेकिन अभी तक कोई आगे नहीं आया है। फिलहाल यूक्रेन अकेला ही पड़ा हुआ है। अभी तक के रूसी हमलों से ऐसा लग रहा है कि जल्द ही रूस पूरे यूक्रेन पर कब्जा जमा लेगा।
 
हालांकि पुतिन ने कहा कि रूस यूक्रेन पर कब्जा नहीं करना चाहता। हालांकि पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूसी सेना और ज्यादा आक्रामक हो गई है। रूसी हमले के बीच यूक्रेन में 'मार्शल' लॉ का एलान कर दिया गया है। 
ये भी पढ़ें
क्‍या है NATO, कौन-कौन से देश हैं शामिल और कैसे करता है काम?