1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Russia Ukraine war : Russia attacks from Belarus

यूक्रेन का दावा, रूस की सेना ने बेलारूस से किया हमला, एयर बेस को बनाया निशाना

Russia Ukraine war
कीव। यूक्रेन की सीमा रक्षा एजेंसी ने कहा कि रूस की सेना ने पड़ोसी बेलारूस से देश पर हमला किया है। रूसी सैनिकों ने बेलारूस से तोपों से गोले दागे। यूक्रेन के सैनिक भी जवाबी गोलीबारी कर रहे हैं। 
 
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के गुरुवार को यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा की, जिसके बाद यूक्रेन के कई शहरों में भीषण धमाकों की आवाजें सुनाई दीं।
 
रूस की सेना ने कहा है कि उसने यूक्रेन के हवाई अड्डों और अन्य सैन्य संपत्तियों को निशाना बनाया है, आबादी वाले क्षेत्रों को लक्षित नहीं किया गया। रूसी हमले में यूक्रेन का एयरबेस तबाह हो गया। सैन्य अभ्यास के लिए रूस ने अपने सहयोगी बेलारूस में सैनिकों की तैनाती की थी।

इस बीच यूक्रेन ने दावा किया कि उसकी सेना ने रूस के 5 फाइटर प्लेन और 1 हैलीकॉप्टर को मार गिराया है। 

 
 
अगला लेख
यूक्रेन की युवतियों से Tinder पर 'फ्लर्ट' कर रहे रूसी सैनिक! मैसेज भेजकर जता रहे हैं मिलने की इच्छा...