1. समाचार
  2. रूस-यूक्रेन वॉर
  3. रूस-यूक्रेन वॉर
  4. Joe Biden's warning to Russia

Russia-Ukraine Conflict: बाइडन की चेतावनी, युद्ध में मौतों के लिए रूस होगा जिम्मेदार

Joe Biden
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन पर रूस के बिना उकसावे वाले और अकारण हमले के इरादे की निंदा की है। राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी इसके लिए रूस की जवाबदेही तय करेंगे। बाइडन ने कहा कि सात नेताओं के समूह की बैठक के बाद गुरुवार को अमेरिकी लोगों से बात करने की उनकी योजना है। गुरुवार को रूस के खिलाफ और प्रतिबंधों की घोषणा की जा सकती है।

 
बाइडन ने एक लिखित बयान में कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक पूर्व नियोजित युद्ध को चुना है जिसका लोगों के जीवन पर विनाशकारी प्रभाव होगा। इस हमले में लोगों की मौत और तबाही के लिए केवल रूस जिम्मेदार होगा, अमेरिका और उसके सहयोगी एवं साझेदार एकजुट हो कर एवं निर्णायक तरीके से इसका जवाब देंगे। दुनिया रूस की जवाबदेही तय करेगी।
अगला लेख
5 शहरों पर हमले के बाद यूक्रेन का करारा जवाब, धमाकों से दहले लुहान्स्क और डोनेट्सक