1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Road accident in Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल में कुडू-त्यूणी मार्ग पर सनैल के पास एक टैंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दर्दनाक हादसे के दौरान टैंपो में सवार 13 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


खबरों के मुता‍बिक, स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, जिससे पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। घायलों को रोहड़ू अस्पताल ले जाया गया है। इस हादसे में शिकार हुए सभी लोग छौहारा के रणसार वैली के जांगला उप तहसील के नंडला गांव के बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मृतकों में मनोज सुपुत्र धर्मदास, मातवर सिंह सुपुत्र भजन दास, बसंती देवी पत्नी मातवर सिंह, मुनीष सुपुत्र मातवर सिंह, अतर सिंह सुपुत्र भजन दास, मुन्ना देवी पत्नी अतर सिंह, प्रेम सिंह सुपुत्र किशन दास, पूनम पत्नी प्रेम सिंह और बिट्टु शामिल हैं। इनमें मातवर सिंह उसकी पत्नी बसंती देवी और बेटा मुनीष हादसे में जान गंवा बैठे। वहीं अतर सिंह उसकी पत्नी मुन्ना देवी की भी मौत हो गई।

एक ही परिवार के पांच लोगों की इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। प्रेम सिंह उसकी पत्नी पूनम भी हादसे में मारे गए। बंदी देवी पत्नी गोपाल, नेर सिंह गांव घारा, रिधिमा पुत्री प्रेम सिंह और अनिल सुपुत्र श्याम सिंह की भी इस हादसे में मौत हो गई।
फोटो सौजन्‍य : एएनआई
अगला लेख
सर्जरी के दौरान महिला का यौन शोषण, ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टरों ने की शर्मनाक हरकत