1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Surgery Women Operation Delhi

सर्जरी के दौरान महिला का यौन शोषण, ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टरों ने की शर्मनाक हरकत

Surgery
नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के एक सरकारी अस्‍पताल से चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां डॉक्‍टरों पर एक महिला के साथ सर्जरी के दौरान यौन शोषण का आरोप है। महिला ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन थिएटर में उसके साथ यह वारदात हुई।
 
पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज किया है। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला रोती हुई आपबीती सुनाती नजर आ रही है।
 
खबरों के मुताबिक मामला दिल्‍ली के गोविंद बल्‍लभ पंत सरकारी अस्‍पताल का है, जहां महिला के साथ कथित तौर पर यह घिनौनी वारदात हुई। 45 साल की इस महिला ने आरोप लगाया है कि डॉक्‍टरों ने सर्जरी के दौरान उसका यौन शोषण किया, जिसका पता उसे एनेसथिशिया का असर समाप्‍त होने के बाद होश में आने पर चला। (एजेंसियां)
अगला लेख
हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत, 2 घायल