1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Poonam Yadav, Indian women's cricket team

पूनम के चौके से भारतीय महिलाओं ने श्रीलंका को हराया

Poonam Yadav
काटुनायके। लेग स्पिनर पूनम यादव (26 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को बुधवार को पहले टी20 मैच में 13 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

 
भारतीय टीम ने आठ विकेट पर 168 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स ने 36, तानिया भाटिया ने 46 ,अनुजा पाटिल ने 36 और वेदा कृष्णामूर्ति ने नाबाद 21 रन बनाए।
 
इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 19.3 ओवर में 155 रन पर सिमट गई। इशानी लोकुसूरियागे ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। पूनम यादव ने चार ओवर में 26 रन पर चार विकेट लिए जबकि राधा यादव ने 15 रन पर दो विकेट और हरमनप्रीत कौर ने 19 रन पर दो विकेट लिए।
अगला लेख
एशिया कप में भारत की 'दबंगई' के आगे पाकिस्तान ने घुटने टेके