सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Kidambi Srikanth, Japan Open, India, Men Marathon, Marathon
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 14 सितम्बर 2018 (13:00 IST)

श्रीकांत बाहर, जापान ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त

Kidambi Srikanth
तोक्यो। किदाम्बी श्रीकांत को शुक्रवार को पुरुष एकल स्पर्धा में तीन गेम तक चले मैराथन क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा जिससे 700,000 डॉलर इनामी राशि के जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई।
 
 
अन्य भारतीय खिलाड़ियों की तरह सातवें वरीय श्रीकांत भी थके हुए लग रहे थे, वह एक घंटे 19 मिनट तक चले मुकाबले में कोरिया के ली डोंग केयून के खिलाफ एक गेम की बढ़त गंवा बैठे जिससे उन्हें 21-19 16-21 18-21 से पराजय मिली। 
 
पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। पिछले दौर में उन्होंने हांगकांग के वोंग विंग कि विन्सेंट को सीधे गेम में हराकर एशियाई खेलों की हार का बदला चुकता किया था। 
 
श्रीकांत के बाहर होने से भारतीय खिलाड़ियों का जापान ओपन में अभियान समाप्त हो गया। ओलंपिक पदकधारी और एशियाई खेलों की रजत पदकधारी पीवी सिंधू और एच एस प्रणय गुरुवार को क्रमश: महिला और पुरुष एकल में हारकर बाहर हो गए थे। 
 
पुरुष युगल में भी भारतीय खिलाड़ी आगे बढ़ने में असफल रहे। मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी गुरुवार को प्री क्वार्टरफाइनल में पस्त हो गई थी।
ये भी पढ़ें
Asia cup 2018 : टीम इंडिया के पास सातवीं बार खिताब जीतने का मौका