मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mahendra Singh Dhoni Virender Sehwag
Written By
Last Modified: मुंबई , शुक्रवार, 14 सितम्बर 2018 (08:30 IST)

धोनी के विश्व कप टीम में शामिल होने को लेकर सहवाग ने दिया यह बड़ा बयान

Mahendra Singh Dhoni
मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्रसिंह धोनी के 2019 में होने वाले विश्व कप तक भारत की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने रहने का समर्थन किया है।

विस्फोटक बल्लेबाज सहवाग ने कहा कि हालांकि धोनी अगले विश्व कप के फाइनल तक 38 वर्ष के हो जाएंगे, लेकिन उनका वन-डे करियर शानदार रहा है जिसमें उनके नेतृत्व में भारतीय टीम का 2011 में विश्व कप जीतकर चैंपियन बनना भी शामिल है।

उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड में हाल ही में खेली गई एकदिवसीय सीरीज़ के दौरान धोनी के प्रदर्शन को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी। भारतीय टीम के प्रबंधन की ओर से इस बात के कोई संकेत नहीं मिले हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में शतक लगाने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को धोनी की जगह वन-डे टीम में शामिल किया जा सकता है।

धोनी के पूर्व साथी खिलाड़ी सहवाग का मानना है कि पूर्व कप्तान धोनी का अगले विश्व कप तक भारत की वन-डे टीम में बने रहना जरूरी है। सहवाग ने कहा कि मेरी निजी राय में एमएस धोनी को विश्व कप 2019 तक टीम का हिस्सा बने रहना चाहिए।
ये भी पढ़ें
श्रीकांत बाहर, जापान ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त