गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rakesh Tikait accused BJP for attack
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021 (20:46 IST)

राकेश टिकैत ने कहा- भाजपा के गुंडों ने किया जानलेवा हमला

राकेश टिकैत ने कहा- भाजपा के गुंडों ने किया जानलेवा हमला - Rakesh Tikait accused BJP for attack
नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को अलवर जिले में अपने वाहन पर हुए हमले के बाद ट्वीट कर कहा कि यह हमला भाजपा के गुंडों ने करवाया है। 
 
उल्लेखनीय है कि राजस्थान के अलवर में तातारपुर चौक पर टिकैत के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला किया। इस सिलसिले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया।
 
इस घटना के बाद घटनास्थल पर टिकैत समर्थन ‍एकत्रित‍ हो गए और उन्होंने हमले को भाजपा की साजिश बताया। साथ केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को जनविरोधी बताया। उन्होंने कहा कि देश के किसानों की लड़ाई जारी रहेगी। टिकैत के ट्‍विटर हैंडल पर अपलोड किए वीडियो में एक व्यक्ति यह कह रहा है कि टिकैत की कार पर गोली चलाई गई और स्याही भी फेंकी गई। 
 
दूसरी ओर, भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र मलिक ने बताया कि टिकैत की गाड़ी का शीशा टूट गया। मलिक ने आरोप लगाया कि हमलावर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया का करीबी है और वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता है। 
ट्‍विटर पर जहां लोगों का मिलाजुला रुख रहा। हंसराज मीणा ने लिखा- भाजपा कार्यकर्ताओं का कायरतापूर्ण हमला। शर्म आनी चाहिए। नियाज राजवी ने लिखा- इसी लिए कहता हूं कि भाजपा भगाओ, मानवता बचाओ। डॉ. विनीत पूनिया ने लिखा- साफ़ है कि भाजपा पूरी तरह बौखला उठी है। राकेश टिकैत पर हमला एक निंदनीय और कायरतापूर्ण हरकत है।
 
इनके उलट जत्ती नूर ने लिखा- केजरीवाल वाली नौंटकी चालू। जब मोदी जी भाव नहीं दे रहे तो शायद डर से निकले आंसुओं की तरह कुछ हमदर्दी मिल जाए। तभी खुद कांड कर आरोप भाजपा पर ठोकने की जल्दी। वरना जो स्याही फेंकेगा, वो गोली नहीं चलाएगा, गोली ठोकेगातो स्याही की ज़रूरत कहां है। नाटककार तो बढ़िया रखो। 
 
 
ये भी पढ़ें
उद्धव ने कहा- नहीं लगा रहे लॉकडाउन, हालात और बिगड़े तो कहां से लाएंगे डॉक्टर और नर्स...