सम्बंधित जानकारी
- सुरक्षा एजेंसियों की दिल्ली पुलिस को चेतावनी, हो सकता है आतंकी हमला
- मानसून सत्र में जनसंख्या नियंत्रण या समान नागरिक संहिता पर कानून बना कर मोदी सरकार फिर रचेगी ‘अगस्त इतिहास’? जानें पूरा प्लान!
- बकरीद से पहले ढील, सुप्रीम कोर्ट की केरल सरकार को फटकार, कहा- कोरोना के जोखिम को बढ़ाया
- जासूसी कांड पर संसद में लगातार दूसरे दिन हंगामा, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित
- Corona को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, मंदिरों में सामूहिक सावन पूजा पर लगाया प्रतिबंध
सरकार है या पुरानी हिंदी फिल्म का लालची साहूकार : राहुल गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल पर टैक्स को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए उसकी तुलना पुरानी हिंदी फिल्मों के लालची साहूकार से की।
लोकसभा को इस संबंध में सूचित किए जाने के एक दिन बाद राहुल गांधी ने ट्वीट करके केंद्र की आलोचना की। उन्होंने अपने ट्वीट में मीडिया में इस बारे में आई एक खबर भी संलग्न की।
उन्होंने हैशटैग टैक्सएक्सटोर्शन (जबरन कर वसूली) का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया, 'एक तरफ जनता को ऋण लेने के लिए उकसा रहे हैं, दूसरी तरफ कर वसूली से अंधाधुंध कमा रहे हैं। सरकार है या पुरानी हिंदी फिल्म का लालची साहूकार?'
एक तरफ़ जनता को लोन लेने को उकसा रहे हैं,
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 20, 2021
दूसरी तरफ़ टैक्स वसूली से अंधाधुंध कमा रहे हैं।
सरकार है या पुरानी हिंदी फ़िल्म का लालची साहूकार? #TaxExtortion pic.twitter.com/cqW9uF7Ubp
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में जानकारी दी कि वित्त वर्ष 2020-21 में पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क का संग्रह बढ़कर 3.35 लाख करोड़ रुपए हो गया जो इससे एक साल पहले 1.78 लाख करोड़ रुपए था। 2018-19 में पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क के जरिए 2.13 लाख करोड़ रुपए के राजस्व का संग्रह हुआ था।
