सम्बंधित जानकारी
- Weather Prediction : उफान पर नदियां, सड़कों पर भरा पानी, आज यहां हो सकती है भारी बारिश
- दक्षिण गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी...
- Record Alert: पंजाब में जन्मे आयरिश खिलाड़ी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, वनडे में पहली बार हुआ ऐसा
- Corona Alert: टोक्यो ओलंपिक विलेज में कोरोना के पहले मामले की पुष्टि, आयोजनकर्ताओं ने दी जानकारी
- Weather Prediction : मानसून फिर सक्रिय, जानिए कैसा रहेगा अगले 7 दिन मौसम...
सुरक्षा एजेंसियों की दिल्ली पुलिस को चेतावनी, हो सकता है आतंकी हमला
नई दिल्ली। सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को चेतावनी दी है कि 15 अगस्त से पहले पाकिस्तानी आतंकवादी राजधानी में हमले को अंजाम दे सकते हैं। आतंकी इन हमलों के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
मीडियो रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ये आतंकवादी 5 अगस्त का दिन भी चुन सकते हैं। क्योंकि 5 अगस्त के दिन ही मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाला अनुच्छेद 370 हटाया था। इसको पाकिस्तान की सरकार और वहां कट्टरपंथी संगठनों ने विरोध जताया था। ऐसे में माना जा रहा है कि आतंकवादी हमले के लिए यह दिन भी चुन सकते हैं।
सुरक्षा एजेंसियों ने यह अलर्ट मानसूत्र सत्र से लेकर 15 अगस्त तक के लिए जारी किया है। इस बार 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ड्रोन के खतरे से निपटने के लिए पहली बार दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें 'हार्ड किल' और 'सॉफ्ट किल' दोनों शामिल है।
ड्रोन के खतरे को ध्यान में रखते हुए एयरफोर्स ने एक विशेष ड्रोन कंट्रोल रूम भी बनाया है। साथ ही 4 एंटी ड्रोन सिस्टम भी लाल किले पर लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट में यह भी कहा है कि असामाजिक तत्व और आतंकी स्लीपर सेल कोविड-19 महामारी को बहाना बनाकर देश के माहौल को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।
