1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul and Priyanka Gandhi seen amidst snowfall in Srinagar

श्रीनगर में बर्फ से अठखेलियां करते नजर आए राहुल और प्रियंका, 'भारत जोड़ो यात्रा' के समापन पर खुशी का किया इजहार

Rahul Gandhi
जम्मू। करीब 150 दिनों तक चलने वाली 'भारत जोड़ो यात्रा' के अंतिम दिन आज श्रीनगर के कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराने के बाद राहुल गांधी के चेहरे पर जो सुकून के भाव नजर आए, वे बर्फ के साथ अपनी बहन प्रिंयका गांधी के साथ अठखेलियां करते हुए उभरकर सामने आए तो पार्टी मुख्यालय में खुशी का पारावार न रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के समापन के दिन सोमवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में बर्फबारी से खेलते हुए अपनी यात्रा की समाप्ति की खुशियों का इजहार किया था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भाई-बहन को बर्फ से खेलते हुए, एक-दूसरे पर अपनी खुशी व्यक्त करने के लिए बर्फ को फेंकते हुए देखा गया। दोनों कितने खुश नजर आ रहे थे, यह तस्वीरों से स्पष्ट है।  इससे पहले राहुल गांधी ने श्रीनगर में कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा झंडा भी फहराया। उन्होंने पांच महीने के अंतराल में 12 राज्यों को कवर करते हुए 4000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा समाप्त की।

कांग्रेस पार्टी विपक्षी एकता दिखाने के लिए तैयार है, उसने आज बाद में यहां शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में अपनी रैली के लिए 21 राजनीतिक दलों को निमंत्रण दिया है। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए एक स्मारक का अनावरण करेंगे।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
UPSC की तैयारी कर रहें हैं तो ये बुक्स हैं आपके लिए बेस्ट