गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम के प्रधान सलाहकार पीके सिन्हा ने इस्तीफा दिया
Written By
Last Updated : मंगलवार, 16 मार्च 2021 (17:15 IST)

पीएम के प्रधान सलाहकार पीके सिन्हा ने इस्तीफा दिया

PKSinha
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधान सलाहकार पीके सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1977 बैच के अधिकारी रहे सिन्हा को सितंबर 2019 में प्रधानमंत्री के प्रधान सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया था।
इससे पहले उन्हें कुछ समय के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) नियुक्त किया गया था। वे 4 वर्षों तक कैबिनेट सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सिन्हा ऊर्जा मंत्रालय में सचिव के पद भी काम कर चुके हैं। (भाषा)