1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. praveen togadia attacks bjp

तोगड़िया का बड़ा हमला, भाजपा ने बनाया 500 करोड़ का दफ्तर, अयोध्या में रामलला टाट में विराजमान

praveen togadia
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने भाजपा पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि पार्टी ने दिल्ली में 500 करोड़ रुपए का आलीशान कार्यालय बना डाला। मगर अयोध्या में रामलला अभी तक टा पर बैठे हैं।
 
तोगड़िया ने कहा कि भाजपा ने लोगों के साथ धोखेबाजी की है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बने चार साल से अधिक समय हो जाने के बाद भी राम के नाम पर वोट लेने वालों ने मंदिर निर्माण के लिए कोई पहल नहीं की।
 
उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें राममंदिर का वकील बनने के लिए वोट दिया था, लेकिन वे तीन तलाक का कानून बनाकर मुस्लिम बीवियों के वकील बन गए।। मंदिर निर्माण पर ध्यान न देकर मोदी सरकार ने हिन्दुओं को छला।
 
उन्होंने कहा कि इस सरकार ने अपने किए वादे पूरे नहीं किए। अबकी बार हिंदुओं की सरकार, अबकी बार राममंदिर बनाने वाली सरकार, अबकी बार किसानों का कर्ज माफ करने वाली सरकार, अबकी बार सस्ता पेट्रोल डीजल, सस्ती शिक्षा और युवाओं को रोजगार देने की बात करने वाली इस सरकार ने अभी तक इनमें से एक भी काम नहीं किया है।