1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Narendra Modi attends Karnataka BJP core committee meeting

कर्नाटक भाजपा की कोर कमेटी बैठक में शामिल हुए पीएम नरेन्द्र मोदी

Karnataka BJP meeting
मंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए। चुनावी राज्य में केंद्रीय योजनाओं पर अमल समेत पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में उन्होंने जानकारी एकत्र की।
 
कोर कमेटी की बैठक में प्रधानमंत्री का भाग लेना इस तथ्य के मद्देनजर अहम है कि अगले साल मार्च-अप्रैल में कर्नाटक विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी को वर्ष 2023 में विधानसभा की कुल 224 सीट में से कम से कम 150 सीट जीतकर सत्ता में वापस आने का भरोसा है।
 
भाजपा की कर्नाटक इकाई के उपाध्यक्ष निर्मल कुमार सुराणा ने कहा कि मोदी ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील के अनुरोध पर बैठक में भाग लिया।
 
बैठक में प्रधानमंत्री ने पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और राज्य सरकार से संबंधित प्रशासनिक मामलों के बारे में जाना। सुराणा ने कहा कि उन्होंने बोम्मई, कटील और अन्य लोगों से जानकारी ली और सुझाव दिए।
 
सूत्रों के मुताबिक माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को इस बात पर नजर रखने के लिए कहा कि केंद्र और राज्य की कल्याणकारी योजानाएं लोगों तक पहुंचे। उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि कार्याकर्ताओं का उत्साहवर्धन करें ताकि वे उपेक्षित महसूस नहीं करें।
 
अगला लेख
ममता के भतीजे अभिषेक की अमित शाह को चुनौती, कहा- सिर्फ चुनी सरकारें गिराना आपका काम