1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi to inaugrate INS kalvari

आईएनएस कलवारी आज राष्ट्र को समर्पित करेंगे मोदी...

PM Modi
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी गुरुवार को एक समारोह में स्कोर्पिन श्रेणी की नौसेना पनडुब्‍बी ‘आईएनएस कलवारी’ को राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे।
 
एक अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री रात करीब 11 बजे मुंबई पहुंचे। मुंबई हवाईअड्डे पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने प्रधानमंत्री की अगवानी की। 
 
आईएनएस कलवारी में क्या है खास : आईएनएस कलवारी एक डीजल- इलेक्ट्रिक युद्धक पनडुब्‍बी है, जिसे भारतीय नौसेना के लिए मझगांव डॉक शिपबिल्‍डर्स लिमिटेड ने बनाया है। यह स्कॉर्पिन श्रेणी की उन 6 पनडुब्बियों में से पहली पनडुब्‍बी है, जिसे भारतीय नौसेना में शामिल किया जाना है। यह ‘मेक इन इंडिया’ पहल की कामयाबी को दर्शाता है। इस परियोजना को फ्रांस के सहयोग से चलाया जा रहा है।
 
फ्रांस की रक्षा एवं ऊर्जा कंपनी डीसीएनएस द्वारा डिजाइन की गई पनडुब्बियां भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट-75 के तहत बनाई जा रही हैं। (भाषा) 
 
अगला लेख
नगालैंड में राजनीतिक बवाल, चार मंत्री बर्खास्त