1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi to 'discuss exam' with students 2020

छात्रों से 'परीक्षा पर चर्चा' करेंगे PM मोदी, देशभर से हुए हैं 2.6 लाख रजिस्ट्रेशन

Discussion with students
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ‘परीक्षा पे चर्चा 2020’ कार्यक्रम के दौरान छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों का परीक्षा का तनाव दूर करना है। प्रधानमंत्री के स्कूली छात्रों बातचीत का यह तीसरा संस्करण है। 
 
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छात्रों के सवालों का जवाब देंगे। पूरे देश से लगभग 2000 इसमें भाग ले रहे हैं। इनमें से 1050 छात्रों का चयन निबंध प्रतियोगिता के जरिए किया गया। इसमें 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल होंगे। 
 
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर भी किया जाएगा। इसके लिए 2.6 लाख रजिस्ट्रेशन हुए। मोदी ने पहली बार फरवरी 2018 और दूसरी बार जनवरी 2019 में ‘परीक्षा पर चर्चा’ में हिस्सा लिया था। ये दोनों कार्यक्रम दिल्ली में हुए थे।
अगला लेख
यमन में मस्जिद में मिसाइल हमले में 100 से अधिक जवानों की मौत