गुजरात को 52250 करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी, सुदर्शन सेतु का करेंगे उद्घाटन
- पीएम मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन
- मंदिर दर्शन से करेंगे दिन की शुरुआत
- राजकोट को मिलेगी एम्स की सौगात
वे 25 फरवरी को सुबह करीब 7:45 बजे प्रधानमंत्री बेट द्वारका मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे। इसके बाद सुबह करीब 8:25 बजे सुदर्शन सेतु का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब 9.30 बजे द्वारकाधीश मंदिर जाएंगे। दोपहर करीब एक बजे द्वारका में 4,150 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
द्वारका में एक सार्वजनिक समारोह में पीएम मोदी लगभग 980 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित ओखा मुख्य भूमि और बेट द्वारका द्वीप को जोड़ने वाले सुदर्शन सेतु को देश को समर्पित करेंगे। यह देश का सबसे लंबा केबल ब्रिज है।
सुदर्शन सेतु देश के नए इंफ्रास्ट्रक्चर का बेजोड़ नमूना है। इस ब्रिज की लंबाई 2.32 किलोमीटर है। इस ब्रिज की लागत 980 करोड़ है और यह ब्रिज ओखा और बेट द्वारका को जोड़ता है। इसके बन जाने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को काफी आसानी होगी।
पीएम मोदी द्वारका से राजकोट जाएंगे। करीब साढ़े तीन बजे वे राजकोट को एम्स की सौगात देंगे। रेसकोर्स ग्राउंड, राजकोट में लगभग 4:30 बजे 48,100 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।Tomorrow is a special day for Gujarats growth trajectory. Among the several projects being inaugurated is the Sudarshan Setu, connecting Okha mainland and Beyt Dwarka. This is a stunning project which will enhance connectivity. pic.twitter.com/Pmq2lhu27u
— Narendra Modi (@narendramodi) February 24, 2024
Edited by : Nrapendra Gupta

