1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi remembers Chhatrapati Shivaji

पीएम मोदी ने छत्रपति शिवाजी को दी श्रद्धांजलि, बताया भारत का गौरव

PM Modi
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की 392वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें महान महानायक और भारत का गौरव बताया।
 
उन्होंने कहा कि मैं भारत के गौरव, भारत की पहचान और उसकी संस्कृति के रक्षक को सलाम करता हूं जो एक महान महानायक थे।

उन्होंने ट्वीट कर छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन करते हुए कहा कि उनका उत्कृष्ट और समाज कल्याण पर जोर पीढ़ियो से लोगों को प्रेरणा देता रहा है। सच्चाई और न्याय के मूल्यों के लिए खड़े होने की बात आई तो वह समझौता नहीं कर रहे थे। हम उनके विजन को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
 
इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस ने मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस महामारी के दौरान 2020 के प्रवासी संकट पर अपनी टिप्पणी से राज्य का अपमान करने के लिए शिव जयंती पर माफी मांगें।
 
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस इस मांग को लेकर भाजपा नेता नेता देवेंद्र फडणवीस को पत्र भेजेगी। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फरवरी को शिव जयंती के रूप में मनाई जाती है।