1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. pm modi reaction washington hilton hotel shooting trump

वॉशिंगटन हिल्टन होटल फायरिंग पर भारत की प्रतिक्रिया, PM मोदी ने ट्रंप की सुरक्षा पर जताई चिंता, हमले की कड़ी निंदा

Washington Hilton hotel shooting
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में हुई फायरिंग की घटना पर भारत की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की सुरक्षा पर गहरी चिंता जताते हुए इस कायराना हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर मौत के बेहद करीब से गुजर गए।
इस मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर राहत जताई और लिखा- कि मुझे यह जानकर राहत मिली कि वाशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई हालिया सुरक्षा घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, प्रथम महिला और उपराष्ट्रपति सुरक्षित और स्वस्थ हैं।
मैं उनकी निरंतर सुरक्षा और कुशल मंगल की कामना करता हूं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए। Edited by: Sudhir Sharma
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
डोनाल्ड ट्रंप पर हमला? 4 बार मौत को दे चुके हैं मात, कौन था हमलावर, ईरान का हाथ या फिर और कोई चाल, क्या बोली सुरक्षा एजेंसियां