भारत-अमेरिका ट्रेड डील फ्रेमवर्क फाइनल: पीएम मोदी बोले—किसान, MSME और स्टार्टअप को बड़ा फायदा
PM Modi on India US Trade DEAL : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंतरिम ट्रेड डील के फ्रेमवर्क को अंतिम रूप दिए जाने को भारत और अमेरिका के लिए बहुत अच्छी खबर बताया। उन्होंने दावा कि इससे किसानों, उद्यमियों, MSMEs, स्टार्टअप इनोवेटर्स, मछुआरों के लिए नए अवसर खुलेंगे। ALSO READ: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का फ्रेमवर्क तैयार, 25% अतिरिक्त टैरिफ खत्म, व्यापार और रोजगार को मिलेगा बूस्ट
उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि हमने अपने दोनों महान देशों के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते के लिए एक फ्रेमवर्क पर सहमति जताई है। मैं हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों के प्रति अपनी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद देता हूं।
उन्होंने कहा कि यह फ्रेमवर्क हमारी साझेदारी की बढ़ती गहराई, विश्वास और गतिशीलता को दर्शाता है। यह भारत के मेहनती किसानों, उद्यमियों, MSMEs, स्टार्टअप इनोवेटर्स, मछुआरों और अन्य लोगों के लिए नए अवसर खोलकर 'मेक इन इंडिया' को मजबूत करता है। यह महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करेगा।
Great news for India and USA!
— Narendra Modi (@narendramodi) February 7, 2026
We have agreed on a framework for an Interim Trade Agreement between our two great nations. I thank President Trump for his personal commitment to robust ties between our countries.
This framework reflects the growing depth, trust and dynamism of… https://t.co/zs1ZLzamhd
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह फ्रेमवर्क हमारे बीच निवेश और प्रौद्योगिकी साझेदारी को और गहरा करेगा। यह फ्रेमवर्क लचीली और भरोसेमंद सप्लाई चेन को भी मजबूत करेगा और वैश्विक विकास में योगदान देगा।
edited by : Nrapendra Gupta
