सम्बंधित जानकारी
- शांति से ही मणिपुर में समाधान निकलेगा : मोदी
- PM Narendra Modi Speech On Independence Day 2023 : प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 10वीं बार लालकिले की प्राचीर से होगा PM मोदी का भाषण, क्या होगा खास
- Draupadi Murmu : राष्ट्रपति मुर्मू ने की महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता देने की अपील
- राष्ट्रपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन : भारत पूरी दुनिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है...
- टमाटर का दाम सुन रो पड़े थे सब्जी विक्रेता रामेश्वर, राहुल गांधी ने घर बुलाकर करवाया लंच, लिखा दिलचस्प मैसेज
महंगाई की चपेट में दुनिया, लाल किले पीएम मोदी ने किया वादा
PM Modi on Inflation : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लाल किले की प्राचीर से कहा कि उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महंगाई को नियंत्रित करने के लिए भरसक प्रयास किये और जनता के इस बोझ को कम से कम करने के लिए आने वाले दिनों में भी प्रयास जारी रहेगा।
देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया महंगाई के संकट से जूझ रही है और पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को महंगाई ने दबोच कर रखा है।
उन्होंने कहा कि हम भी दुनिया से, जिन सामानों की जरूरत होती है, लाते हैं। हम सामान तो आयात करते हैं, साथ ही महंगाई भी आयात करते हैं। पूरी दुनिया को महंगाई ने जकड़ कर रखा है।
मोदी ने कहा कि भारत ने महंगाई को नियंत्रित रखने के लिए भरसक प्रयास किए हैं। पिछले कालखंड की तुलना में हमें कुछ सफलता भी मिली है। लेकिन इतने से संतोष नहीं....। दुनिया से हमारी चीजें अच्छी हैं, बस यही सोचकर हम नहीं रह सकते। मुझे तो, मेरे देशवासियों पर महंगाई का बोझ कम से कम हो, इस दिशा में और भी कदम उठाने हैं। हम उन कदमों को उठाते रहेंगे, मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर मध्यम वर्ग के लोगों के लिए कम ब्याज पर आवास खरीदने की सुविधा प्रदान करने की भी घोषणा की।
उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग के लिए एक योजना लेकर आ रहे हैं। जो शहरों में रहते हैं लेकिन किराए के मकान में रहते हैं। झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं, अनधिकृत कॉलोनियों में रहते हैं। ऐसे परिवारजन अगर अपना मकान बनाना चाहते हैं तो बैंक से जो कर्ज मिलेगा, उसके ब्याज में राहत देकर हमने लाखों रुपए की मदद करने का निर्णय किया है।
