सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली में प्रदूषण पर लगा है अंकुश, पीएम 2.5 का वार्षिक स्तर गिरा
- 8-10 साल तक पेट्रोल व डीजल को GST में लाना संभव नहीं : सुशील मोदी
- डेढ़ महीने बाद पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव...
- Petrol-diesel को GST मे लाने को तैयार सरकार, वित्तमंत्री ने कहा- अगली परिषद बैठक में करेंगे चर्चा
- धर्मेन्द्र प्रधान बोले, वर्ष 2025 तक 20 प्रतिशत एथेनॉल पेट्रोल में मिलाया जाने लगेगा
Petrol and diesel prices | पेट्रोल-डीजल की कीमतें तीसरे दिन भी स्थिर, नहीं हुआ कोई बदलाव...
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के बावजूद घरेलू स्तर पर रविवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव रहा।
तेल विपणन करने वाली कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल 90.78 रुपए प्रति लीटर और डीजल 81.10 रुपए प्रति लीटर है।
गुरुवार को (25 मार्च को) पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव सप्ताहांत पर भी लगभग स्थिर रहा। लंदन ब्रेंट क्रूड 64 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना रहा।(वार्ता)
