रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. पेट्रोल-डीजल के दामों में 26वें दिन भी नहीं हुआ बदलाव, ये हैं 4 महानगरों में भाव...
Written By
Last Modified: शनिवार, 2 जनवरी 2021 (09:35 IST)

पेट्रोल-डीजल के दामों में 26वें दिन भी नहीं हुआ बदलाव, ये हैं 4 महानगरों में भाव...

Petrol and diesel prices | पेट्रोल-डीजल के दामों में 26वें दिन भी नहीं हुआ बदलाव, ये हैं 4 महानगरों में भाव...
नई दिल्ली। देश में तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 26वें दिन शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज देश के 4 बड़े महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे...

दिल्ली में आज पेट्रोल 83.71 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.87 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 90.34 रुपए लीटर है, जबकि डीजल 80.51 रुपए प्रति लीटर के भाव से बेचा जा रहा है।

वहीं कोलकाता में पेट्रोल का भाव 85.19 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 77.44 रुपए प्रति लीटर है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 86.51 रुपए प्रति लीटर और डीजल 79.21 रुपए प्रति लीटर के भाव से बेचा जा रहा है।

सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और उसके बाद नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
ये भी पढ़ें
अयोध्या : मकर संक्रांति पर शुरू होगा भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य