1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. No change in petrol diesel prices

Petrol diesel Today: पेट्रोल डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं, जानें 4 महानगरों में क्या हैं भाव

petrol diesel
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑइल कॉपोर्रेशन ने सभी शहरों के लिए पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी कोई फेरबदल नहीं किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपए प्रति लीटर है, वहीं डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। ईंधन कीमतों में दिवाली के बाद से ही किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
 
दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा। प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। हर सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं।
अगला लेख
ब्रिटेन में पीएम जॉनसन पर बढ़ा पद छोड़ने का दबाव, ऋषि सुनक हो सकते हैं अगले प्रधानमंत्री