1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. No change in petrol diesel prices

पेट्रोल डीजल के दामों में कोई फेरबदल नहीं, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

petrol diesel price no change indian oil company
नई दिल्ली। आज 13 जनवरी 2022 के लिए पेट्रोल-डीजल के नए भाव सभी शहरों के लिए जारी कर दिए गए हैं। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑइल ने पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी कोई फेरबदल नहीं किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपए प्रति लीटर है, वहीं डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। दिवाली के बाद से ही ईंधन कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
 
दिल्ली पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर, मुंबई पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा। प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नए भाव लागू हो जाती हैं।
अगला लेख
UP की महिलाएं क्या सोचती हैं? किसके सिर बाधेंगी जीत का सेहरा