1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Nitish Kumar repeats special status demand for Bihar at key JDU meet

JDU ने बढ़ाई BJP टेंशन, बैठक में मोदी सरकार से की यह मांग

Nitish Kumar
भाजपा सरकार अपने दम बहुमत के आंकड़े को छू नहीं पाई और एनडीए (NDA) को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की जेडीयू (JDU) और चन्द्रबाबू नायडू की तेलुगुदेशम का सहारा लेना पड़ा। नीतीश कुमार ने भाजपा की टेंशन को बढ़ा दिया है। नीतीश कुमार ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता की। मीटिंग एक बार फिर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात की गई। 
मीटिंग में संजय झा को जेडीयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है जबकि नीतीश कुमार आगे भी पार्टी प्रमुख बने रहेंगे। जेडीयू की बैठक में एक बार फिर बिहार को ‘स्पेशल राज्य’ का दर्जा देने की मांग उठी और इसके लिए संसद में प्रस्ताव लाने के साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग संपन्न हुई। 
 
नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पार्टी ने आर्थिक और विकासात्मक असमानताओं को उजागर करते हुए बिहार को विशेष दर्जा दिए जाने की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता पर जोर दिया।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Bihar : कांग्रेस ने फिर उठाई राज्य के विशेष दर्जे की मांग, CM नीतीश कुमार से की यह अपील...