1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. nitin-navin-attacks-rahul-gandhi-cjp-anarchy-allegation

'देश में अस्थिरता पैदा करने की हो रही साजिश': राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

nitin nabin attacks rahul gandhi and cjp
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी और CJP पर देश में अराजकता और अस्थिरता फैलाने का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा नकारे जाने के बाद ये लोग विदेशी ताकतों के इशारे पर साजिश रच रहे हैं। ALSO READ: LIVE: CJP प्रोटेस्ट के लिए अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंचे, गुरुग्राम से ध्रुव राठी गिरफ्तार
 
नितिन नवीन ने कहा कि आज देश में बहुत ही खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है। देश की 140 करोड़ जनता जिसका सुख-शांति के साथ भारत के विकास में सहयोग मिल रहा है, उसे अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है और ये कौन कर रहा है? इसमें दो अराजकतावादी समूह जिसमें से एक INDI गठबंधन के नेता राहुल गांधी और दूसरे गुट का नेतृत्व अरविंद केजरीवाल के सहयोगी CJP कर रहा है।
 
उन्होंने कहा कि मैं इन दोनों गुटों को स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि भारत की जनता पूरी तरह से आपके इन उद्देश्यों को देख रही है और आपकी जो अराजकतावादी प्रतिस्पर्धा चल रही है कि कौन इस देश में अधिक अस्थिरता पैदा कर सकता है; आपके यह मंसूबे पूरे नहीं होंगे। ये कौन लोग हैं? जिनको जनता ने नकार दिया है। ALSO READ: सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके बोले- जेनजी से डरी हुई है सरकार, युवा आपसे नहीं डरता
 
भाजपा नेता ने कहा कि चाहे राहुल गांधी का INDI गठबंधन हो या फिर अरविंद केजरीवाल हों और उनकी CJP हो; जनता ने जब इनको नकार दिया, लोकतंत्र ने सजा दी तो उससे सीखने की जगह आपने इस देश को अस्थिर करने का इरादा बना लिया। मैं कहना चाहता हूं कि ये प्रयास कहीं न कहीं राजनीतिक उद्देश्यों के साथ-साथ विदेशी ताकतों के इशारे पर आप कर रहे हैं।
 
गौरतलब है कि सीजेपी ने आज सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी समेत कई दलों ने प्रदर्शन का समर्थन किया है। प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। प्रदर्शन को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।  
अगला लेख
LIVE: CJP प्रोटेस्ट के लिए अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंचे, गुरुग्राम से ध्रुव राठी गिरफ्तार