1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. neet ug exam online from next year dharmendra pradhan re exam date
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 15 मई 2026 (14:04 IST)

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा एलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET परीक्षा

NEET Exam 2027
NEET Exam : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अगले साल से NEET परीक्षा ऑनलाइन होगी। यह परीक्षा ओेएमआर शीट के बजाए कंप्यूटर बेस्ड होगी। ALSO READ: नीट परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर: 21 जून को होगी री-एग्जाम
 
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अभी NTA ने NEET-UG की नई परीक्षा की तिथि की घोषणा की है। 21 जून को पुनर्परीक्षा की तारीख की घोषणा की है। छात्रों का भविष्य, उनके परिश्रम के प्रति संवेदनशीलता हमारी प्राथमिकता है।

क्यों रद्द हुई थी NEET परीक्षा?

उन्होंने कहा कि 3 मई को परीक्षा हुई थी और 7 मई को NTA के पास कहीं से आपत्ति आई कि गेस पेपर में ऐसे कुछ प्रश्न आए हैं, जो इस बार के पेपर में थे। NTA और सरकार ने तुरंत उसकी जांच की। राज्यों की एजेसियों से संपर्क किया गया। जब हमें स्पष्टता हुई कि इस बार पेपर लीक हुआ है, हम नहीं चाहते थे कि शिक्षा माफियाओं के षड्यंत्र के कारण किसी भी सही छात्र के अधिकार वंचित हो जाएं...इसलिए हमने 12 मई को परीक्षा को रद्द कर दिया।
 

क्या है चुनौती?

उन्होंने कहा कि हमने आज परीक्षा की नई तिथि की घोषणा की...यह परीक्षा माफियाओं और असामाजिक तत्त्वों के खिलाफ लंबी लड़ाई है...तकनीक के समय में एक चुनौती बन रही है। विभिन्न प्रकार के सोशल मीडिया हैंडल से भ्रमात्मक तथ्यों को रखा जाता है, गुमराह करने की कोशिश की जाती है। सरकार ने CBI को (जांच के लिए) काम सौंपा है। CBI ने त्वरित कार्रवाई शुरु की है और इस बार CBI तह तक जाएगी। सभी विभागों ने इसे गंभीरता से लिया है। हम इस बार गड़बड़ी नहीं होने देंगे...यह छात्रों के पक्ष में निर्णय लिया गया है।
 

परीक्षा का समय भी बढ़ाया

शिक्षा मंत्री ने कहा कि जो अब परीक्षा होगी, उसकी कोई फीस नहीं होगी। विद्यार्थियों पर कोई आर्थिक बोझ ना आए, हम उसका दायित्व ले रहे हैं। परीक्षा का समय भी बढ़ाया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर 5:15 बजे तक होगी।
 
उन्होंने कहा कि एनटीए अभी बहुत योग्‍य व्‍यक्‍ति के हाथों में है। एडमिट कार्ड 14 मई तक जारी कर दिए जाएंगे। एनटीए ने तय किया है कि एक सप्‍ताह अवसर देंगे कि वह किस शहर में परीक्षा देंगे वह चुन सकेंगे। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें