1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. neet ug 2026 re exam date announced june 21 nta official
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 15 मई 2026 (11:08 IST)

नीट परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर: 21 जून को होगी री-एग्जाम

neet re exam 2026
NEET Re-Exam 2026 Date Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट परीक्षा की नई डेट घोषित कर दी हैं। 21 जून को होने वाली इस परीक्षा करीब 2 लाख छात्र शामिल होंगे। पेपर लीक होने की वजह से 3 मई को हुई परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। ALSO READ: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, कांग्रेस ने कहा- 'महंगाई मैन' मोदी ने फिर जनता पर हंटर चलाया
 
एनटीए ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में बताया है कि भारत सरकार की स्वीकृति से NEET (UG) 2026 की पुन: परीक्षा, रविवार 21 जून 2026 को आयोजित करने का फैसला किया गया है। परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही विश्वास करें।
 

क्या बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 14 जून तक सभी को एडमिट कार्ड मिल जाएगा। परीक्षा के एक हफ्ते पहले तक छात्र परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं। दोबारा परीक्षा की फीस नहीं ली जाएगी और परीक्षा के दिन छात्रों के आवागमन का ध्‍यान रखा जाएगा। उन्होंने अगले साल से कंप्यूटर बेस्ड नीट परीक्षा की बात कही। उन्होंने पेपर लीक पर जीरो टॉलरेंस की बात कहते हुए दावा किया कि अगली परीक्षा से पहले माफिया को सजा मिलेगी। 

क्यों रद्द हुई थी नीट परीक्षा?

इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 3 मई को देशभर में नीट की यूजी की परीक्षा आयोजित की थी। जिसमें 22 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसके बाद पेपर लीक और गड़बड़ी के कारण 12 मई को एनटीए ने परीक्षा कैंसिल करने का निर्णय लिया। 
 
अब इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। विशेष टीमें इसकी अलग-अलग जगहों पर जांच कर रही हैं। राजस्थान से महाराष्‍ट्र तक छापेमारी कर इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
CM योगी की प्रेरणा से साइकल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर